श्रद्धा हत्या कांड : श्रद्धा का सर रखा था आफताब ने फ्रीजर में और उसे हर रोज देखा करता था
नई दिल्ली
भारत, नई दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आए दिन नए-नए खुलासा कर रहा है। इस हत्याकांड ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है । अब उसने खुलासा किया है कि उसने श्रद्धा के सिर को फ्रिज के फ्रीजर में रखा था। फ्रीजर में ठंडक की वजह से सिर बर्फ के गोले के रूप में तब्दील में बदल गया था। आरोपी ने बताया कि वह श्रद्धा के शरीर के टुकड़े रखने के लिए ही बड़ा फ्रिज खरीदकर लाया था। उसने बताया कि श्रद्धा का शव आसानी से काटने के लिए उसने बाथरूम का शावर चलाकर रखा था। इसके अलावा शरीर से जो खून निकल रहा था वह भी शावर के पानी से लगातार टॉयलेट में बह रहा था। आरोपी ने केमिकल से बाथरूम की दीवार, फर्श व रेफ्रिजरेटर को साफ किया था।


