मतदान को लोकतन्त्र के उत्सव के रुप में मनाएं– देउवा
काठमांडू, १ मंसिर –
प्रधानमन्त्री एवम नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने मतदान को लोकतन्त्र के उत्सव के रुप में मनाने का आग्रह किया है ।
मंसिर ४ गते को होने वाली प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा निर्वाचन के सन्दर्भ में रखकर भिडियो सन्देश जारी करते हुए देउवा ने कहा है कि – ‘निर्वाचन में आप सभी का अमूल्य मत ही देश का भाग्य और भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा ।’
दो–दो बार संसद विघटन होने के बाद असहज और असमंजस की परिस्थिति के आने से देउवा ने सहमति और सहकार्य से गठबन्धन सरकार का गठन हुआ है ।
उन्होंने यह भी कहा है कि सहमति और सहकार्य के ही आधार में देश को आगे बढ़ाने में प्रतिबद्ध रहेंगे । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नेपाली काँग्रेस देश के हरेक राजनीतिक, सामाजिक आन्दोलन का नेतृत्व करने वाली राजनीतिक पार्टी रही है, अब देश को समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस की ही है । २०४६ साल के बाद देश ने सामाजिक और आर्थिक विकास का एक नया रास्ता तो लिया है लेकिन बहुत काम करना अभी बाकी है ।
मंसिर ४ गते को होने वाले निर्वाचन में उत्साहपूर्ण रूप में सहभागी होकर भई प्रत्यक्ष की ओर से गठबन्धन के उम्मीदवार के चुनाव चिह्न में और समानुपातिक की ओर से नेपाली काँग्रेस के चुनाव चिह्न रूख में अपना अमूल्य मत देने का आग्रह किया है । हम केवल बात नहीं काम करते हैं । इसलिए उन्होंने जनता से अपील की है कि मतदान को लोकतन्त्र के उत्सव के रुप में मनाएं ।

