नेपाल में चुनाव को लेकर 20 नवम्बर के रात तक इंडो नेपाल बाॅर्डर सील

वरुण मिश्रा/ माला मिश्रा बिराटनगर / जोगबनी , अररिया (सीमाक्षेत्र)
नेपाल में 20 नंबर को आम चुनाव चुनाव है।सुरक्षा के लिहाज से बॉर्डर पर दोनों देशों के जवान अलर्ट मोड में हैं। अररिया से सटे नेपाल का लगभग 70 किलोमीटर का सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दिया गया है ।शुक्रवार से मौन अवधि शुरू है । उम्मीदवार को किसी प्रकार के प्रचार प्रसार पर रोक है । चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल का बॉर्डर 20 नवंबर को रात 12 बजे तक सील रहेगा।सिर्फ आपातकालीन सेवा ही बहाल रहेगी।आपातकालीन सेवा को भी जांचोपरांत गुजरना होगा।दोनों देशों के जवान सीमा के दोनो ओर व अन्य बॉर्डर पर जाॅइंट पेट्रोलिंग कर रहे हैं।इंडो- नेपाल बॉर्डर जोगबनी में तैनात एसएसबीऑन ड्यूटी अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर पर किसी भी गतिविधि से निपटने के लिए पुलिस और एसएसबी जवान मुस्तैद है।विदित हो कि नेपाल में सांसद ( प्रतिनिधि सभा) विधायक ( प्रदेश सभा ) पद के लिए 20 नवंबर को चुनाव होना है।चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे पहले पूरी तरह से सील कर दिया है।आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है।रोगियों व विषम परिस्थितियों में लोगों को जांचोपरांत आवागमन की छूट होगी ।
20 नम्बर के रात खुल जाएगी अंतरराष्ट्रीय बेरियर: सीडीओ
बता दे कि गुरुवार को संध्या जोगबनी मुख्य नाका 6 बजे से ही सीमा सील कर दी गई है । मोरंग का सीडीओ काशीराज दहाल ने बताया 20 नवम्बर के रात को सीमा खोल दी जाएगी । सीडीओ ने बताया कि मोरंग जिला का भारतीय क्षेत्र से 63. 2 किलोमीटर का सीमा पर चुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए नेपाल पुलिस , आर्म्स फोर्स को लगाया गया है । इसके इलावा चुनाव के लिए बहाल किए गए टेम्प्रोरी पुलिस बल भी तैनात रहेंगे । शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन कराने हेतु भारतीय क्षेत्र में हुए दोनो ओर के अधिकारियों के बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है । इस दौरान सीमा सुरक्षा सम्बंधित मुद्दे का मनरेटिंग डीएम और सीडीओ स्वयं करेंगे । सीमा पर शांति व्यवस्था के लिए दोनो ओर से पेट्रोलिंग व सूचना आदान प्रदान शामिल है । उन्होंने सर्वसाधारण से चुनाव आयोग का गाइडलाइन पालन करने का अपील किया है । उन्होंने सोसल मीडिया पर झूठी खबर फैलाने बालो को करवाई करने की बात कही है ।





