संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा निकाली गयी साइकिल रैली

बीरगंज । संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा साइकिल रैली निकाली गयी। बाणिज्य महादूत श्री नीतेश कुमार ने झंडा दिखा कर साइकिल टोली को रवाना किया। वीरगंज महानगर पालिका के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए साइकिल रैली इन्टिग्रेटेड चेक पोस्ट तक गयी तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास कार्यालय में आकर रैली समाप्त हुयी। उक्त रैली में भारतीय बाणिज्य महादूतावास में कार्यरत राजनैतिक कन्सूलर शैलेन्द्र कुमार सहित महा बाणिज्य दूतावास के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्थानीय संचार कर्मी के अलावा विभिन्न निकाय के समाजसेवी की सहभागिता थीं।

