महिलाओं की बिक्री तथा देह व्यपार रोकने के लिये कडा कदम : भारतीय राजदूत
विनय कुमार, काठमाणडू २१ फरवरी,२०१४। भारतीय राजदूत महामहिम रञ्जित रे ने कहा है कि महिलाओं की बिक्री (बेचबिखन) तथा देह व्यपार जैसे मुद्दा पर दोनो देशों की सुरक्षा निकाय को कडा कदम चालाने की जरुरत है। शुक्रवार को राजधानी मे महिला का देह व्यपार के विरुद्ध नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा आयोजित अन्तरक्रिया कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि राजदुत रञ्जित रे ने कहा–‘ये कोइ साधारण मुद्दा नही है, इसके उपर दोनो देशों को मिलकर कडा और सख्ती से कदम चलना होगा । महिलाओं पर हो रही हीँसा और दर्व्यबहार पर अपनी चिन्ता जताते हुये राजदुत महोदय ने महिलाओं की बिक्री की मुद्दा को मिडिया,सुरक्षाकर्मी तथा इससे सम्बन्धित निकायों को जोडदार आवाज उठाने का सुझाव भी दिया ।’ उन्होने आगे कहा–‘महिला बेचबिखन मुद्दा दोनो देशों की प्राथमिकता मे है, सिर्फ एन जि ओ ही इसका समाधान नही दे सकता ।’ सरकार और भारतीय राजदुत इस मुद्ये पर सहयोग करने के लिए हरपल तयार होने है । नेपाल भारत महिला मैत्री समाज की अध्यक्ष चन्दा चौधरी ने नेपाल और भारत के बिच खुला सिमा होने से महिला की खरिद बिक्री मे बृध्दि होने पर चिन्ता व्यक्त की । अध्यक्ष चन्दा चौधरी ने सीमा की सुरक्षा के उपर ध्यान देनेके लिए आग्रह भी किया । दहेज प्रथा, घुंघट प्रथा, घरेलु हिंसा मे सिर्फ महिलाएं ही क्यों, उन्होने प्रश्न कीया । संविधानसभा मे विभिन्न वर्गो की महिलाओं को उचित भुमिका नही दी जाने पर उन्होने रोष प्रकट किया । महिला मैत्री समाज राजधानी मे ही नही बल्की गाउँ–गाउँ मे भी संगठन और जनचेतना फैलाने की बात उन्होने कहा । महिला कोमल है मगर कमजोर नही एक टिप्पणी की । नेपाल भारत मैत्री महिला समाज एक सेतु बनकर काम करने के लिए तयार है बताते हुये सभी महिलाओं को अपनी छिपी हुइ कला बाहर निकालने की उन्होने अपिल की। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष शेष चान तारा ने कहा कि नेपाल से दास प्रथा हट गए लेकिन नयें दास–दासी फिर से जन्म ले चुके हैं । उन्होने कहा कि नेपाली महिला बहुत देशों मे काम करती है मगर कोइ सुरक्षित नही है । संविधानसभामे महिलाओं की सिट ३३ प्रतिशत नही , ५० प्रतिशत होना चहिये । इसितरह काँग्रेस की पुर्व महिला मन्त्री मिणा पाण्डे ने दलिय रुप से इसका समाधान खोजना जरुरी है बताया । उन्होने कहा–‘ राजनीतिक दलों ने इस समस्या का महत्व नही दिया है, ऐसा मुद्दा के उपर जोडदार आवाज उठाने की जरुरी है । माहानगरिय प्रहरी परिसर प्रमुख एस एस पी रमेश खरेल ने सिमा सुरक्षा मे महिला बेचबिखन पर कडी निगरानी रख्ने से पीछे नही हटनेकी प्रतिबद्धता व्यक्त किया । समाजमे महिला बेचबिखन के निराकरण करने की उद्येश्य से कार्यक्रम आयोजन किया गया था । कार्यक्रम मे डि सिएम जयदिप मजुमदार, पुर्व आइजिपी शैलेन्द्र श्रेष्ठ, पी आइ सी प्रमिख अभय कुमार, मोनिका श्रिवास्तव, विभिन्न संस्था से आबद्ध करिब सयौं महिलाओं की सहभागीता थी । नेपाल भारत महिला मैत्री समाज ने एक वर्ष मे ९ बार कार्यक्रम करने की जानकारी दी । कार्यक्रम नेपाल भारत पुस्तकालय मे आयोजन किया गया था ।

