Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

पोयमाण्डू के १२ वें संस्करण मे अंग्रेजी में कविता पाठ

IMG_4165 IMG_4166 IMG_4174 IMG_4180 IMG_4185 IMG_4199बीपी कोइराला भारत नेपाल फाउंडेशन और भारतीय दूतावास व्दारा पोयमाण्डू का १२ वें संस्करण का आयोजना किया गया ।  काठमांडू  के नई सड़क स्थित नेपाल भारत पुस्तकालय में मंगलवार 25 फ़रवरी 2014 को  बीपी कोइराला भारत नेपाल फाउंडेशन के पहल से प्रोग्राम का आयोजना किया गया ।

पोयमाण्डू के 12 वें संस्करण के अवसर पर अंग्रेजी में कविता लिखने वालो नेपाली लेखकों को आमंत्रित किया गया था ।

यह भी पढें   दूसरे मैच में नेपाल आज इटली के साथ खेलेगा।

 त्रिभुवन विश्वविद्यालय में अंग्रेजी केंद्रीय विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. अम्मा राज जोशी ने अपनी कविताओं का पाठ कर के कार्यक्रम को शुरू किया । प्रकाश सुवेदी , केशव सिगदेल , सचेन्द्र मानन्धर , सरिता भट्टराई , हरीश अधिकारी , संजीवन प्रधान, विवेक अधिकारी , बरुन बज्राचार्य , संकेत श्रेष्ठ, नसला चित्रकार , दीपक घिमिरे , अनिल कार्की , बाल बहादुर थापा और सन्देश घिमिरे ने अपनी अपनी प्रशिध्द कविताएं की पाठ की ।

पोयमाणडू  बीपी कोइराला भारत नेपाल फाउंडेशन और भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है । नेपाल भारत लाइब्रेरी में हर महीने इसी तरह का प्रोग्राम सिनेमाण्डू भी आयोजित किया जाता है ।यह प्रोग्राम भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव तथा पी आई सी के प्रमुख अभय कुमार के अग्रसरता मे  आयोजित होती है ।

यह भी पढें   बांग्लादेश में वोटिंग से पहले फिर हिंदू की हत्या

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *