जनकपुर का विकास के लिए विशेष प्रयास : अञ्जु रंजन
कैलास दास,जनकपुर, १९ फरवरी । धार्मिक एवं सास्कृतिक स्थल जनकपुर को सुन्दर एवं स्वच्छ शहर के रुप में विकास करने के लिए एक विषेश अभियान चलाने की जरुरी है। काठमाडू में कार्यरत आई.सी. टी नामक संस्था के सहयोग से जनकपुर नगरपालिका के अयोजना तथा भारतीय महावाणिज्य दुतावास के संयोजन मे आयोजित अन्तरक्रिया कार्यक्रम में इस बिषय पर जोरदार चर्चा की गइ थी । विकास अभियान चलाने के लिए जनकपुर नगरपालिका के कार्यकारी अधिकृत के संयोजकत्व में ९ सदस्यीय समिति ने एक्सन प्लान बनाकर काम कारना प्रारम्भ किया है । समिति के सदस्य में जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव ललित कुमार साह, युवा से जीतेन्द्र महासेठ, पत्रकार महासंघ की ओर से हदिश खुद्दार, महिला की ओर से मनिका झा, समाजिक क्षेत्र से ईन्जिनियर प्रकाशचन्द्र साह, क्लब की ओर से श्री राम युवा कमिटी के महासचिव शम्भु साह प्रेमी, विद्यालय के तरफ से मिट क्याम्पस के प्रचार्य डा. मनोज कुमार साह और गैर सरकारी संस्था की ओर से धर्मनाथ मण्डल है । समिति ने जनकपुर नगरपालिका को कैसे साफ, सुन्दर और स्वच्छ बनाया जा सकता है इस विषय पर एक प्रतिवेदन तैयार करके कार्यान्वयन के लिए सभी से आग्रह भी किया है । जनकपुर नगरपालिका का निमित कार्यकारी अधिकृत गणेश यादव की अध्यक्षता मे हुआ कार्यक्रम मे विरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास का महावाणिज्यदुत अन्जु रंजन ने सुन्दर साफ जनकपुर बनाने के लिए घर घर से अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया है । कार्यक्रम मे एसियाली विकास बैंक के प्रोजेक्ट म्यानेजर गंगाराम यादव, पत्रकार रामअशिष यादव, अजय कुमार झा, अवधेश कामत मनिका झा, जनपा के कर अधिकृत परमेश झा, रामानन्द युवा क्लब के अध्यक्ष नविन मिश्र, टोल सुधार समिति वकिल मोहल्ला का पदाधिकारी कृष्णदेव साह, जितेन्द्र महासेठ, ललित कुमार साह, कैलाश जैन, इन्जिनियर लालबाबु साह, प्रकाश चन्द्र साह, नेपाल उद्योगा वाणिज्य महासघका केन्द्रिय सदस्य निर्मल कुमार चौधरी सहित का वक्ताओं ने सुझाव दिया था ।

