Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीति आयु से नहीं आवश्यकता की सिद्धान्त से चलती है –डा. प्रकाशशरण महत

 

काठमांडू, ६ पुस –

संसदीय दल के नेता पद के लिए देउवा और गगन दोनों मैदान में हैं और अभी मतदान होने ही वाला है । ऐसे में कल यानी मंगलवार को नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता डा. प्रकाशशरण महत ने कहा है कि राजनीति आयु से नहीं आवश्यकता की सिद्धान्त से चलती है । कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय सिंहदरबार में देउवा के समर्थन में पहुँचे महत ने कहा कि देउवा संसदीय दल के नेता के रुप में चयन होना ही अभी की आवश्यकता है ।
अगर आम नागरिक की बात करें तो वो चाहती है कि बदलाव आवे । सभी जानते हैं कि देश को एक अच्छे वक्ता, एक युवा जो सोच समझ कर फैसला करें । अगर कभी विदेश जाए तो अपनी बातों को अच्छी तरह रख पाए लेकिन हम तो हम हैं तो ऐसे ही व्यक्ति को चुनना चाहते हैं या वही चुना जाए , वही देश की आवश्यकता है इस तरह का बयान सुनने को मिल जाता है ।
महत का यह भी कहना था कि किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है इसलिए एक परिपक्व नेतृत्व की आवश्यकता है । हाँ सही में परिपक्व नेतृत्व की आवश्यकता है तो जरुरी नहीं कि वो पद के साथ ही हो आपकी इतनी छवी है कि जो आप निर्देश देंगे पार्टी के नेता आपकी बात को मांनेगे लेकिन नहीं यहाँ सब खेल पद और केवल पद के लिए ही होते हैं ।
महत का कहना कि अभी अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाना की आवश्यकता को देखते हुए वो गुण, कला और अनुभव देउवा के साथ ही है इसलिए उन्हें ही जीतना चाहिए ।
प्रवक्ता महत ने कहा – आवश्यकता की सिद्धान्त से चलती है राजनीति आयु के सिद्धान्त से नहीं चलती । कोई बारम्बार होता है और कोई कभी नहीं । परिपक्व नेतृत्व की आवश्यकता है अभी देश को । अभी हमें अन्य दलों को जोड़कर सरकार बनानी होगी । और यह तोड़ने जोड़ने की कला देउवा में हैं । तभी तो वे बार बार प्रधानमंत्री बने हैं । उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि – बने हैं कि नहीं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *