मकेश्वर वावू के जनकपुरधाम के विकास को भूलाया नहीं जा सकता
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मकेश्वर वावू के जनकपुरधाम के विकास को भूलाया नहीं जा सकता है। उपयुक्त बातें मकेश्वर बाबू के 12वीं श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा। वक्ताओं ने कहा कि जनकपुरधाम के अंचल अस्पताल, जानकी आई हॉस्पिटल, जानकी मंदिर सहित क्षेत्रो के विकास में इनका अमूल्य योगदान है। वक्ताओं ने कहा कि अपने मंत्री के कार्यकाल में धनुषा जिला में सिंचाई के लिए काफी काम किए। इस श्रद्धांजलि सभा में इस बर्ष का मकेश्वर बाबू स्मृति पुरस्कार 5100की राशि तथा प्रमाण पत्र पत्रकार तथा साहित्यकार सुजीत कुमार झा को दिया गया। रीतेश कुमार सिंह कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ई. प्रकाश चंद्र साह, नेकपा समाजवादी पार्टी के नेता श्री प्रसाद साह, शिव दयाल साह, अमर चंद्र अनिल, कृष्ण कुमार दीक्षित, राकेश कुमार सिंह, रुपेश कुमार सिंह की लोगों ने विचार रखें।




