Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना के बीच, राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन शुरू

 

बीजिंग, एएनआइ।

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच लोगों ने अब एकबार फिर राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिए हैं। लोग राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। शी चिनफिंग चीन के ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनसे लोगों ने पद छोड़ने के लिए कहा है।

चीन में राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग
इनसाइड ओवर की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना रोधक उपायों से नाराज चीन की जनता देशभर में चिनफिंग के त्यागपत्र की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही है। इतना ही नहीं, लोगों ने एक पार्टी शासन के खिलाफ भी आवाज उठानी शुरू कर दी है। लोग कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना के शासन के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। लोग शी चिनफिंग गद्दी छोड़ो और कम्युनिस्ट पार्टी शासन छोड़ो जैसे नारे लगा रहे हैं।

यह भी पढें   ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ के लक्ष्य की राह में लगा झटका, लेकिन यह हार नहीं: केपी शर्मा ओली

राष्ट्रपति के खिलाफ लगे नारे
बता दें कि विरोध प्रदर्शनों में हम आजीवन शासक नहीं चाहते, हम सम्राट नहीं चाहते जैसे नारे भी लगाए जा रहे हैं। मालूम पड़ता है कि कम्युनिस्ट पार्टी, सरकार और चीनी जनता पर पकड़ मजबूत करने के चिनफिंग के प्रयासों का उल्टा असर हो रहा है। चिनफिंग के खिलाफ जनता की नाराजगी का सबसे बड़ा कारण कोरोना महामारी से निपटने का उनका गलत तरीका है।

यह भी पढें   गणतंत्र का विकल्प राजतंत्र नहीं, बल्कि उन्नत गणतंत्र है : रिजवान अंसारी

चीन में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
आपको बता दें कि कोरोना को लेकर चीन ने देशभर में जीरो कोविड पालिसी लागू किया था, जिस वजह से लोगों के जीवन पर सीधा असर पड़ने लगा और लोग सड़क पर आकर इसे हटाने के लिए प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद चीनी सरकार ने कई जगहों पर इसमें छूट दी, जिसके बाद चीन में अचानक से कोरोना मामले बढ़ने शुरू हो गए। चीन में कोरोना बढ़ने से पूरी दुनिया की नजर इस पर है। इसको लेकर पूरी दुनिया में अब फिर से एहतियाती कदम उठाने शुरू हो गए हैं।

यह भी पढें   बूढानीलकण्ठ से 21.75 किलो सोना बरामदगी मामले में नेपाली सहयोगियों की तलाश तेज

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com