Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शराव तथा नशीली दवा की सेवन से दोनो देशो के युवा मौत के हो रहे हैं शिकार

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
मंगलवार को बिहार सीतामढ़ी के बैरगिनिया बाजार के कपड़ा व्यवसायी रामदेव गाड़िया का 35बर्षीय प्रवीण गाड़िया की मौतहो गया। नेपाल के गौर के एक होटल में संदिग्ध अवस्था मेंवे मृत पाये गये। स्थानीय लोगों का मानना है कि अत्यधिक शराव पीने से उनकी मौत हो गयी है। ऐसेप्रवीण गाड़िया ही नहीं है दर्जनों भारतीय जिसमें युवा शामिल है इसके शिकार हो चुके हैं। शाम होते ही नेपाल के सीमावर्ती बाजार गुलजार हो जाता है। मटिहानी, जटही, महिनाथपुर, गौर, वीरगंज, भिट्ठामोड़ सहित दर्जनों शहर कस्बे शामिल है। 20किलोमीटर दूर से आकर नेपाल में शराब पीते हैं। इसके विपरीत सीमावर्ती भारतीय बाजार से नशीली सूई तथा टेबलेट नेपाली युवा खरीदकर प्रयोग करते है। अव तक दर्जनों युवा नशीली दवाओं का सेवन कर बाइक दुर्घटना में जान गंवा चुके हैं। दोनो पार सीमा सुरक्षा बल तथा स्थानीय पुलिस भी निष्क्रिय बनी हुयी है। इसकी रोकथाम के लिए दोनो देशों के सरकारों को गंभीरता से लेना होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *