Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी प्रेस क्लब, रूपन्देही द्धारा रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न

 

हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही, महेश गुप्ता, भैरहवा : लुम्बिनी प्रेस क्लब, रुपन्देही के आयोजना में शनिबार को रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

क्लब के स्थापना दिवस के अवसर पर भैरहवा के जनकपथ स्थित क्लब के कार्यालय के परिसर में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी कार्यवाहक अध्यक्ष सम्झना शर्मा ने बताई है।

रक्तदान कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष दीपेश पछाई ने कहा की स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान जैसा कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय कार्य है “रक्तदान जीवनदान, जीवनदान महादान”हैं जिससे एक जिन्दगी और मौत से जूझते हुए व्यक्ति को इस रक्तदान से बचाया जा सकता हैं।

यह भी पढें   आग लगी गाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी रुपन्देही जिल्ला शाखा रक्त संचार सेवा केन्द्र सिद्धार्थनगर के प्राविधिक के सहयोग में हुए कार्यक्रम में १७ युनिट रक्त संकलन हुआ है क्लब के सदस्य मोहम्मद हबिब ने जानकारी दी हैं।

कार्यक्रम संयोजक तथा क्लब के अनुशासन समिति संयोजक पशुपति यादव के स्वागत एवं महासचिव कमल रायमाझी के सञ्चालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *