गठबंधन से बाहर न जाने के लिए कांग्रेस नेता पौडेल ने किया प्रचण्ड से आग्रह

काठमांडू, २४ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल और नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के बीच भेटवार्ता हुई है । भेटवार्ता के लिए नेता पौडेल प्रचण्ड निवास खुमलटार पहुँच गए थै । प्राप्त सूचना अनुसार भेटवार्ता के दौरान नेता पौडेल ने प्रचण्ड से अनुरोध किया है कि वह वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन छोड़कर बाहर न जाए ।
स्मरणीय है, आगामी सरकार वर्तमान सत्ताधारी गबंधन की ओर से ही बनाने का प्रयास है । ऐसी पृष्ठभूमि में पहली बार दो साल के लिए माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड प्रधानमन्त्री होना चाहते हैं । लेकिन इसके लिए कांग्रेस तैयार नहीं है । संसद् में दूसरे स्थान पर रहे नेकपा एमाले की ओर से प्रस्ताव है कि अगर प्रचण्ड गठबंधन त्यागने के लिए तैयार हैं तो एमाले उनको प्रधानमन्त्री बनाने के लिए तैयार है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में आज शनिबार कांग्रेस नेता पौडेल प्रचण्ड से मिलने के लिए खुमलटार पहुँच गए थे ।
नयां सरकार निर्माण के लिए राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की ओर से दिया गया समय समीमा कल आइतबार शाम ५ गते खत्तम होने जा रहा है । लेकिन अभी तक भावी सरकार किसके नेतृत्व में निर्माण करना है, इसके संबंध में वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन ने निर्णय नहीं किया है । गठधंन और दूसरे स्थान पर रहे नेकपा एमाले दोनों समूह सरकार गठन का प्रयास कर रहे हैं ।

