Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मारे गए तानाशाह गद्दाफी, पूरे लीबिया पर विद्रोहिया का कब्जा

 

लीबिया. लीबिया के तानाशाह मुअम्मार अल गद्दाफी को विद्रोहियों ने सिर्त में गुरुवार को मौत के घाट उतार दिया। गद्दाफी के साथ लीबिया सेना के आर्मी चीफ की भी मौत हो गई।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल ले जाते वक्त गद्दाफी की मौत हो गई। एनटीसी से जुड़े सूत्रों ने अल जजीरा को बताया कि गद्दाफी की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई।

इससे पहले लीबिया नेशनल ट्रांसीशनल काउंसिल (एनटीसी) अधिकारी ने दावा किया थाकि लीबिया का तानाशाह शासक कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी सिर्त में गिरफ्तार कर लिया गया । अब्दल माजीद ने ब्रिटिश न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि गिरफ्तारी के समय गद्दाफी घायल था। और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। माजीद ने कहा, “गद्दाफी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब हमने उसे पकड़ा तब उसके दोनों पैर घायल थे। उसे एंबुलेंस में ले जाया गया है।”

यह भी पढें   जागृत नागरिक से मजबूत लोकतंत्र, संवेदनशील इंसान से सुंदर समाज : बिमल सरार्फ,

हालांकि एनटीसी पहले भी गद्दाफी के परिवारजनों को कैदी बनाने के दावे कर चुका है, जो कि बाद में गलत साबित हुए।

लीबिया में गद्दाफी समर्थकों के खिलाफ जारी युद्ध में गुरुवार को गद्दाफी के विरोधियों ने उसके गढ़ सिर्त पर कब्जा जमाया। गुरुवार सुबह 8 बजे लीबिया सैनिकों ने अपने ऑपरेशन का अंतिम चरण शुरु किया था। अगले 90 मिनट में उन्होंने सिर्त पर काबू पा लिया।

सिर्त में छिपे गद्दाफी के कट्टर समर्थकों को विरोधियों ने धराशायी कर दिया। लीबिया की अंतरिम एनटीसी के सदस्य हसन दरोआ ने कहा, “हमने सिर्त पर फतह हासिल कर ली है। अब यह शहर आजाद है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com