Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे होली गायन , पण्डित टीम को उपाधी

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERA OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास, जनकपुर, चैत्र १ । मिथिला नाट्य कला परिषद ने  प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जानकी मन्दिर के प्राङ्गण मे दो दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन किया है । मिथिला सहित तराई के कई जिलों में होरैया सहित होली खेलने की परम्परा में कमी आने के बाद इस त्यहार को बचाने के लिए मिथिला नाट्य कला परिषद ने विगत कुछ वर्षों से होली महोत्सव और महामुर्ख सम्मेलन का आयोजना करते आ रहा है । महोत्सव के प्रथम दिन परिषद ने होली गायन प्रतियोगिता का आयोजना किया था । इस प्रतियोगिता में पंडित टोल कटैया प्रथम, पिपरा टीम द्वितिय और बेला तृतीय स्थान प्राप्त किया है ।

यह भी पढें   ‘ग्लोबल यूथ पार्लियमेंट’के संस्थापक एवं युवा अभियन्ता दिवाकर अर्याल ने किया उनेपा में प्रवेश

प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीम को  क्रमशः ५ तोला, तीन तोला और डेढ तोला चाँदी के तक्मा प्रदान किया गया है । सहभागी समूह को एक गमछा, प्रमाणपत्र और समूह को डम्फा प्रदान किया गया है । प्रतियोगिता में गिद्धा, कुर्था और नगराइन समेत सहभागी था । प्रतियोगिता में सहभागी समूह का होरैया गायक ने जानकी मन्दिर के प्राङ्गण को कुछ घण्टा होलीमय बना दिया था । उन सभी टीम ने अपना लोक गीत गाकर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया था ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक शुरु

मिनाप के अध्यक्ष सुनिल मल्लिक की अध्यक्षता मे सम्पन्न प्रतियोगिता के प्रमुख अतिथि वृहत्तर जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा  थे । मिनाप ने महोत्सव के दुसरा दिन अर्थात आइतवार को महामुर्ख सम्मेलन का आयोजना किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com