Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइन मस्जिद में जोरदार धमाका,28 लोगों की मौत ,150 लोग घायल

 

पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइन मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में स्थित एक मस्जिद में नमाज के दौरान ये धमाका हुआ है। एक आत्मघाती हमलावर ने ज़ुहर की नमाज के बाद खुद को उड़ा लिया, जिसमें अब तक 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 लोग घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान अखबार डॉन के मुताबिक, पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में सोमवार दोपहर ये ब्लास्ट हुआ है। ये ब्लास्ट एक मस्जिद में हुआ है, जिसमें कम से कम 150 लोग घायल हुए हैं और 28 की मौत हुई है। इस बीच, एक पुलिस अधिकारी सिकंदर खान ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया है और इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

लेडी रीडिंग अस्पताल (एलआरसी) के प्रवक्ता मोहम्मद असीम के मुताबिक, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। असीम ने पाकिस्तानी अखबार डॉन को बताया कि इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और केवल एंबुलेंस को ही इलाके में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है पाकिस्तान- शहबाज शरीफ
वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेशावर ब्लास्ट की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे शामिल हमलावरों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी उन लोगों को निशाना बनाकर डर पैदा करना चाहते हैं, जो पाकिस्तान की रक्षा करने का कर्तव्य निभा रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि हमले में मारे गए लोगों की जान व्यर्थ नहीं जाएगी, पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट खड़ा है।

यह भी पढें   मधेश की राजनीतिक यात्रा- पहचान की प्राप्ति, अधिकार की खोज और नेतृत्व की चुनौती : डॉ. सुशिल भट्टराई

इमरान खान ने की आत्मघाती हमले की निंदा
वहीं, इमरान खान ने आतंकवादी आत्मघाती हमले की निंदा की और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की। इमरान खान ने कहा कि पेशावर की पुलिस लाइन मस्जिद में ज़ुहर की नमाज के दौरान हुए आतंकी आत्मघाती हमले की निंदा करता हूं। मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। यह जरूरी है कि हम अपनी खुफिया जानकारी जुटाने में सुधार करें और आतंकवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अपने पुलिस बलों को उचित रूप से तैयार करें।

यह भी पढें   धरान में अग्रकुलमाता महारानी माधवीजी की 5147वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाई गई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *