Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

वर्ल्ड क्रिएटिव्हिटी फोरम की “सृजन – रत्न ” से अध्यापको को सम्मानित किया गया

 


नासिक । २६ जनवरी भारतीय गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर”वर्ल्ड क्रिएटिव्हिटी फोरम के द्वारा कोरोना काल में श्रेष्ठ अध्यापन के लिए ” ब्लू बेल इंग्लिश मीडियम स्कूल” के अध्यापक सुश्री.देविका शास्री जी और श्री.तुषार पाटील जी को “सृजन -रत्न से प्रोग्रेसिव्ह एज्युकेशन सोसा.के व्हा.प्रेसिडेंट मा.चोरडिया सर जी कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम की यशस्विता के लिए स्कूल के प्राचार्य मा.श्री.अमोल कदम जी का सहयोग रहा । इस कार्यक्रम के लिये अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्यकार तथा वर्ल्ड क्रिएटिव्हिटी फोरम की अध्यक्षा सूश्री.मनीषा खटाटे और प्रबंध अध्यक्ष डाॅ.राजेंद्र खटाटे उपस्थित थे ।
वर्ल्ड क्रिएटिव्हिटी फोरम यह एक अंतरराष्ट्रीय संघटन है जो विश्व साहित्य,क्रिया योग और सृजनात्मक मानवता के विकास के लिए विश्व के दस देशों (अमेरिका,रशीया,चीन,नेपाल,भुतान,तुर्कस्तान,कझागिस्तान,सायप्रस,माॅरिश,उझबेकिस्तान) में कार्यरत है।इस संघटन के अंतर्गत ” अनंत – शोध – सृजन (हिंदी) और अनएंडिग क्वेस्ट (अंग्रेजी) में त्रैमासिक पत्रिकाए प्रकाशित होती हैं । यह संघटन मनोवैज्ञानिक समुपदेशन की कार्यशाला भी आयोजित करती है ।
कोरोना काल में बच्चों की मानसिकता को ध्यान में रखते हुए अध्ययन और अध्यापन पद्धति में सकारात्मक बदलाव किया। हर रोज सुबह आपका आवाज बच्चों के कानों पर पड़ता और बच्चे बिस्तर से उठ जाते थे। पढ़ाई में आज बच्चे जो सहझता महसूस कर रहें हैं वह अध्ययन के प्रति आपका समर्पण भाव व्यक्त होता है। बच्चों में नया कुछ सिखने की उमंग आपने निर्माण की और बच्चे अपनी जिम्मेदारियां खुद निभाने लगे, यह सभी आपका शिक्षा के प्रति यह एक अमुल्य योगदान है। क्योंकि कोरोना काल में छोटे बच्चों को पढ़ाना सच में एक चुनौती थी । भविष्य में भी आप ऐसे ही समर्पण भाव से अध्यापन कार्य में योगदान देती रहेगी , इस योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com