Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनाक 31 जनवरी 2023 मंगलवार शुभसंवत् 2079

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रु सहांरणाय सर्वरोग विनाशनाय सर्व जन वशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।*
*ॐ नमो भगवते आन्जनेयाये महा बलाये स्वाहा।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनाक 31 जनवरी 2023 मंगलवार*
शुभसंवत् :- 2079
शाके:-1944
उत्तरायण याम्य गोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह:- माघ
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *दशमी दिन में 2:14 तक उपरांत एकादशी*
नक्षत्र :- रोहिणी रात्रि 2:36 तक उपरांत मृगशिरा,
योग:- ब्रह्म दिन में 1:34 तक उपरांत ऐंद्र,
कारण:- गर,
सूर्योदय :-प्रातः 06:34
सूर्यास्त : संध्या 05:26,
सूर्य :- *श्रवण नक्षत्रे मकर राशौ रवि*
चंद्रमा :- *वृष राशौ च चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दोपहर:-03:00 बजे से -04:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
पूर्वाह्न 11:32 से मध्याह्न 12:20 तक।
का कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो गुड़ खाएं एवं मिट्टी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
आज कल होने वाले जया एकादशी व्रत के नहाय खाय में हनुनान आराधना और श्री गणेश पूजन, गणेश मंत्र का जप एवं गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ कर नहाय खाय करना जीवन एवं गृह परिवार में सुख शांति समृद्धि एवं ऋण मुक्ति दायक, सर्व दोष विनाशक एवं धन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए विशेष लाभकारी रहेगा।
साथ ही आज मंगलवार व्रत एवं श्री हनुमान जी का स्तोत्र पाठ पूजन भी सबके लिए कल्याण प्रद होगा।

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌺*
🐏मेष
कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। सोचे हुए काम शुरू कर दें, आपके काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। मित्रों से सुख मिलेगा।

यह भी पढें   प्रमोद महतो: संघर्ष की माटी से संसद तक, महोत्तरी की आँखों में सजता एक नया ख़्वाब

🐂वृष
आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें।
आराकाशा के अनुसार हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। आज अपने रुके हुये कार्य भाई-बहनों के सहयोग से पुरा करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे, बेरोजगार लोगो को रोजगार मिल सकता है।

👫मिथुन
कारोबार में अचानक से लाभ होने की संभावना है, आपका प्यार शादी में तब्दील सकता है। आज आपको कहीं से व्यापार में घाटे की सूचना मिल सकती है, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। व्यवसाय में सफल रहेंगे। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। इस समय आपको अपने जीवन में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

🦀कर्क
आज आप ध्यान से वाहन चलाएं, खास तौर पर तेज मोड़ों और चौराहों पर।
आराकाशा के अनुसार आज आप न कोई फैसला लें और न ही कोई निष्कर्ष निकालें। स्वभाव में तेजी या थोड़ी उलझन रहेगी। दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा। नई पार्टनरशिप सफल हो सकती है। व्यवसाय में कोई तनाव हो सकता है। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। आज सोच-समझकर बोलें। आपका भाग्य पुष्प की तरह खिल उठने वाला है। व्यापार, बिजनेस में तरक्की होगी।

🐅सिंह
माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार एक सकारात्मक संकेत होगा। आराकाशा के अनुसार
आज आपके लिए बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभकारी होगा। अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा। जिससे दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए।

🧕कन्या
आज आपके मन से सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी तथा आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। आराकाशा के अनुसार
खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। आज व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट को नई दिशा देंगे। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। स्थान परिवर्तन का योग है। आपके माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे।

यह भी पढें   रवि लामिछाने से जुड़े मामले की सुनवाई स्थगित

⚖️तुला
विद्यार्थियों के लिए यह दिन बहुत खास रहने वाला है। आराकाशा के अनुसार दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाले है।

🦂वृश्चिक
तबीयत में काफी ज्यादा सुधार आने वाला है। आराकाशा के अनुसार
कार्य में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। आपका दिन परिवार, निजी जीवन और पैसों के मामले में ही बीत सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। कुछ नया करने का मन करेगा।

🏹धनु
नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आराकाशा के अनुसार व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। आपको अनुशासन की आवश्यकता होगी और अपना काम पूरा करने के लिए और साथ ही इच्छाशक्ति की एक स्वस्थ खुराक की आवश्यकता होगी। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

🐊मकर
शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक रहेगा। आराकाशा के अनुसार
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। घरेलू कार्यों में बच्चें आपका सहयोग करेंगे। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा, जिससे आपको अपने कामों को करने का पर्याप्त वक्त मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा।

यह भी पढें   सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान

🍯कुंभ
आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आराकाशा के अनुसार जिम्मेदारी के प्रति आप को ध्यान देने की जरूरत है।आराकाशा के अनुसार
घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज के दिन आप कई बड़ी गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। पत्नी या भाई बहनों से चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा और आप लोगो मे आपसी प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

🐟मीन
आज सरकारी कामकाज पूरे होंगे और मनोरंजन में आज का दिन व्यतीत करेंगे। आराकाशा के अनुसार
आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं।
धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विशेष प्रयास करने पड़ेंगे।
वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा।
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दैनिक जीवन नौकरी से जुड़े कार्य पूर्ण हो सकते है।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏*
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
🌺🌹🌸🌹🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*


*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌹*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
🌺🌸🌹🌸🌺
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*🌺(अहर्निशं सेवा महे)🌺*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- सायं 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *