Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोलियम पदार्थ में फिर मूल्य वृद्धि की संभावना !

 

काठमांडू, १ फरवरी । नेपाल आनेवाला पेट्रोलियम पदार्थ में मूल्य वृद्धि हुई है । इण्डियन आयल कर्पोरेसन की ओर से नेपाल आयल निगम के लिए हर १५ दिनों में अपडेट होनेवाला मूल्य सूची में पेट्रोलियम पदार्थ का मूल्य वृद्धि की गई है । प्राप्त सूचना अुनसार पेट्रोल और डिजल में प्रतिलिटर ८ रुपये का मूल्य वृद्धि की गई है । इसीतरह किरोसेन में प्रतिलिटर ४ रुपये ६० पैसा, हवाई इन्धन में ७ रुपये ८० पैसा वृद्धि हुई है । लेकिन रसोई गैस का मूल्य में प्रति सिलिण्डर ७५ रुपये कम की गई है ।
नेपाल आयल निगम का कहना है कि नये मूल्य सूचि के अनुसार विक्री वितरण की जाती है तो निगम को १५ दिनों की अवधि में ५५ करोड नुक्सान होनेवाला है । भारत से मूल्य वृद्धि हुई है, लेकिन नेपाल आयल निगम ने नेपाली उपभोक्ता में मूल्य वृद्धि संबंधी सूचना सार्वजनिक नहीं की है । लेकिन अनुमान है कि आयल निगम की ओर से भी मूल्य वृद्धि होने की संभावना है । मूल्यवृद्धि संबंधी अधिकार निगम संचालक समिति को है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *