Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल के सुपुत्र की शादी में कई प्रमुख हस्तियाँ की उपस्थिति

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सोमवार को जनकपुरधाम के यात्री निवास में मारवाड़ी सेवा समिति जनकपुरधाम के महासचिव तथा प्रसिद्ध दवा व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल के बड़े सुपुत्र की शादी में नेपाल के कई प्रमुख हस्तियाँ शरीक होकर वर वधू को आशीर्वाद दिए। मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र,मधेश प्रदेश के स्पीकर राम चंद्र मंडल पूर्व बिधायक तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी धनुषा के अध्यक्ष परमेश्वर साह, जसपा नेता धर्मेन्द्र साह, भौतिक पूर्वाधार मंत्री सरोजकुमार यादव , सामाजिक विकास मंत्री सुरीता साह,पूर्व मंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता अनिल झा, जसपा नेता पूर्व मंत्री डा. सुरेंद्र यादव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, मारबाड़ी सेवा समिति जनकपुरधाम के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, हिन्दी अभियानी तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता रमन पांडेय , मधेश स्वास्थ्य बिज्ञान प्रतिष्ठान के उप कुलपति डा. राम केवल साह, उद्योगपति तथा समाजसेवी ओम सर्राफ सहित सभी क्षेत्रों के गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित हुए। इस अवसर पर नेपाल की राजनीति पर जमकर तड़का भी लगी। यहां उल्लेखनीय है कि प्रमोद अग्रवाल के बड़े सुपुत्र की शादी काठमांडू निवासी जगदीश अग्रवाल की सुपुत्री डिम्पलके साथ हुयी है।

यह भी पढें   नेपाल के सोलुखुम्बु में गुम्बा (बौद्ध मठ) भवन का संयुक्त शिलान्यास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *