Sun. Nov 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

तुम हर लो मेरा तम ! : अंजू डोकानिया

 

तुम हर लो मेरा तम !

 

दीप हो तुम तुम हो गौतम
तुम हर लो मेरा तम !
दिव्य प्रकाश उर्जा-स्त्रोत
पथ करता है जो रौशन
हो अहम दमन
रहे पूर्ण भाव-समर्पण
तुम हर लो मेरा तम!

मैं शशधर तुम शांत धरा
दिनकर तुम मैं तारा
मेरे उर के राम तुम
स्पंदन में वास तुम्हारा
मन हो दर्पन-सा निर्मल
हृदय भाव हो चंदन
तुम हर लो मेरा तम !

अवगुंठन अज्ञान का
लुंठन हुआ हमारा
कंठ का हलाहल भी
अमृत-रस की धारा
पुष्प मैं कानन का
तुम हो वसंत उपवन
तुम हर लो मेरा तम !
तुम हर लो मेरा तम !

यह भी पढें   मुस्ताङ के लोमन्थाङ में भारतीय सहयोग से निर्मित छात्रावास भवन का उद्घाटन
अंजू डोकानिया

अंजू डोकानिया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com