Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दूसरा क्वाटर फाइनल मैच जोगबनी ने 73 रन से अररिया को हराया

 

माला मिश्रा जोगबनी/ बिराटनगर (सीमा क्षेत्र) । जोगबनी हाई स्कूल मैदान में चल रहे इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को खेले गए दूसरा क्वाटर फाइनल मैच जोगबनी बनाम अररिया के बीच खेला गया । टॉस जीतकर पहिले बैटिंग करने उतरी जोगबनी की टीम ने निर्धारित 20 ओभर में 153 रन बनाया । जबाब में उतरी अररिया के टीम ने 80 रन पर सिमट गया । मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार विजेता जोगबनी टीम के बॉलर खिलाड़ी जिसने दो महत्वपूर्ण विकेट और 24 रन का योगदान दिया को मैच में अतिथि जेनिथ पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल कबिता खान के हाथों दिया गया । इस मौके पर खुर्शीद खान , मोहम्मद वाहिद , सनाउल हक व अन्य खेलप्रेमी खिलाड़ियों को हौशला अफजाई करते दिखे । मैच देखने सीमा पार नेपाल से भी बड़ी संख्या में खेलप्रेमी पहुचे थे ।
टूर्नामेंट का अध्यक्ष अंजार अहमद सचिव सुफियान शेख ने बताया कि यह टूर्नामेंट का फाइनल 19 फरवरी को होगा । टूर्नामेंट के लिए चांद नवाब ,हसन राजा , सद्दाम हुसैन , अमित झा ,राकेश साह , छोटू नोमानी , सुमित शर्मा सक्रिय योगदान दे रहे है । एम्पायर विजय श्रीवास्तव , राकेश साह थे ।

यह भी पढें   जनगणना केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, सुशासन और सामाजिक न्याय की आधारशिला है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com