Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् पन्त का प्रश्न– हमारे देश के राष्ट्रपति का नाम विदेशियों के ट्वीट में क्यों ?

 
रघुजी पन्त, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ फरवरी । नेकपा एमाले के नेता रघुजी पन्त ने प्रश्न किया है कि हमारे देश के राष्ट्रपति का नाम किसी भी विदेशी नागरिक क्यों अपने ट्वीट में सिफारिश करते हैं ? आज बुधबार सम्पन्न प्रतिनिधिसभा बैठक में बोलते हुए उन्होंने यह प्रश्न किया है । उन्होंने कहा कि नेपाल में किस को राष्ट्रपति बनाना है, इस विषय को लेकर विदेशी नागरिक ट्वीट करते हैं तो यह हमारे लिए शरम की बात है । उनका कहना है कि इसतरह की विदेशी गतिविधि अस्वभाविक है ।
फाल्गुन ८ गते भारतीय बुद्धिजिवी एडी मुनी द्वारा जारी अभिव्यक्ति की ओर संकेत करते हुए सांसद् पन्त ने यह प्रश्न किया है । उस दिन मुनी ने ट्वीट करते हुए नेपाल में राष्ट्रपति पद के लिए चार व्यक्तियों का नाम लिया था । उनका कहना था कि नागरिक अगुवा देवेन्द्रराज पाण्डे, प्राध्यापक लोकराज बराल, पूर्वसभामुख दमननाथ ढुंगाना और माइती नेपाल के अध्यक्ष अनुराधा कोइराला राष्ट्रपति पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं ।
इसी अवव्यक्ति की ओर लक्षित करते हुए सांसद् पन्त ने आगे कहा कि भारतीय विदेश सचिव नेपाल आकर राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री और पूर्वप्रधानन्त्रियों के साथ जिसतरह मिल रहे हैं, वह भी ठीक नहीं है । उन्होंने आगे प्रश्न किया– ‘यह राष्ट्रीय सम्मान की बात है । क्या हमारे देश के सचिव भारत जाते हैं तो वहां भी इसीतरह का ‘ट्रिट’ प्राप्त होता है ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed