Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षकों ने विश्व पुस्तक मेले में बच्चों को जनजाति क्रांतिकारियों की प्रेरक कहानियां सुनायी

 

(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो डेस्क) ३१वें विश्व पुस्तक मेले के चिल्ड्रेन पवेलियन में
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास एवं हेल्प फाउंडनेशन ( बहराइच) के संयुक्त तत्वध्यान में भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी विषय पर स्टोरीटेलिंग सेशन का आयोजन किया गया । इसमें राजधानी कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर (डॉ) वेद मित्र शुक्ल तथा फेयरफील्ड कॉलेज में कार्यरत एसिस्टेंट प्रोफेसर (डॉ) विकास कुमार सिंह ने जनजातीय क्रांतिकारियों तिलका मांझी, सिदो और कांहू, टंट्या मामा, अल्लुरी श्रीरामा राजू, झलकारी बाई, रानी गाईदिल्यू, शंकरशाह और रघुनाथ शाह आदि की अमर कहानियां प्रस्तुत करते हुए
उपस्थित सैकड़ों बच्चों एवं अभिभावकों का दिल जीत लिया। दोनों ही शिक्षाविद देशभर में भव्य मंचों पर अनेक बार बाल कहानियां प्रस्तुत कर चुके हैं। कार्यक्रम का समापन हेल्प फाउंडनेशन (बहराइच) के प्रतिनिधि कामदेव अविनाशी ने धन्यवाद ज्ञापन से हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com