Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर के न्यूरो अस्पताल कराएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिभन्न सेवा मूलक कार्यक्रम

 

 

माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल । अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिराटनगर के न्यूरो कार्डियो एंड मल्टीस्पेशियलिटी अस्प्ताल पूरे मार्च महीना बिभन्न सेवा मूलक कार्यक्रम करेगा । अधिक से अधिक महिला को इसका लाभ मिले इस उद्देश्य से मंगलबार को अस्पताल के सभागार में पत्रकार सम्मेलन कर निःशुल्क सेवा व बिभन्न जांच के सम्बंध में जानकारी दिया ।
पत्रकार सम्मेलन में डॉ शैलजा क्षेत्री श्रेष्ठ ने महिलाओं के बीमारी संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया । इस मौके पर ऑपरेशनल डायरेक्टर राजेश भट्टराई ने अपने अस्प्ताल के कार्यकारी निर्देशक अनिशा बीस्ट के नेतृत्व में लगातार छह साल से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिभिन्न सेवा मूलक कार्यक्रम के बारे में बताया । कहा इस अस्प्ताल में 75 प्रतिशत कर्मचारी महिला है जो सेवा दे रही है । इस मौके पर बरिष्ठ न्यूरो सर्जन याम बहादुर रोक्का , डॉ निशा अधिकारी मौजूद थी । संचालन अस्प्ताल के भारत श्रेष्ठ ने किया । इस मौके पर अस्प्ताल के कई कर्मचारी व मीडियाकर्मी मौजूद थे ।

यह भी पढें   राजबिराज घटना – अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com