Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके के बनकटवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के बैजनाथ गावँपालिका के बनकटवा में चैत्र १० गते शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ है ।

टिटिहिरिया आयुर्वेद औषधालय, बैजनाथ गावँपालिका के आयोजन में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.– १० सुर्खेतरोड आर्दशनगर चौक नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल अस्पताल के प्राविधिक सहयोग में चैत्र १० गते शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सञ्चालन किया गया था ।

वह कार्यक्रम में बैजनाथ गावँपालिका अध्यक्ष प्रकाश शाही ने शिविर में स्वास्थ्य परिक्षण कराने के लिये आये हुये बृद्ध की पर्चा काटकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की उद्घाटन किया था ।

उद्घाटन के क्रम में नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल अस्पताल के अध्यक्ष सञ्चालक एवं संविधान सभा सदस्य मैकुलाल वाल्मिकी ने बाँके जिला के हरेक स्थानीय तह के नागरिक तक आयुर्वेद औषधी के बारे में सकारात्मक भावना जागृत कराने के लिये नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल अस्पताल ने निःशुल्क रुप में शिविर सञ्चालन करने की योजना के साथ आगे बढी है बताया । उन्हों ने कहा बाँके जिला के अन्य स्थानीय तह में और विभिन्न संघ संस्थाएँ से सहकार्य करके शिविर की आयोजन करने के लिये तयारी कर रहें हैं बताया ।

यह भी पढें   संवाद राज्य की सबसे बड़ी शक्ति है : श्वेता दीप्ति

बैजनाथ गावँपालिका नागरिकों की स्वास्थ्य अवस्था को सुधार करते हुये लेजाना और सहज रुप से स्वास्थ्य सेवा सभी नागरिकों का मिले इसी उद्देश्य के साथ यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की आयोजन किया गया है बैजनाथ गावँपालिका के अध्यक्ष प्रकाश शाही ने बताया । उन्हों ने कहा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल अस्पताल ने प्राविधिक सहयोग की है मैं अस्पतालको हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूँ और आगामी दिनों में भी आयुर्वेद अस्पताल से मिलकर आयुर्वेद क्षेत्र में काम करने की बात बताया ।

यह भी पढें   देश के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना

शिविर में नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल अस्पताल के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत प्रभाकर मिश्र, अस्पताल में कार्यरत डा. शिवराज सुवेदी, डा. प्रतिक्षा केसी गौतम, डा.मनोज कुमार यादव, आयुर्वेद अस्पताल एडमिनिष्टे«शन प्रमुख प्रिन्सी मिश्रा, पदमा थापा, केशव रोकाय, सञ्जिव कुमार थारु, अवन्तिा पाठक,बबिता खडका, वर्षा गुप्ता, मनिषघर्तीमगर लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।

वह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ५ सौ से अधिक सर्वसाधारणों ने अपनी स्वास्थ्य परिक्षण कराये थे ।  उसी शिविर में २ सौ लोग की सुगर परिक्षण किया गया था ।

यह भी पढें   सञ्चारिका समूह नेपाल बाँके की आयोजन में ३५ लोगों ने किया रक्तदान

वह शिविर में हार्डजोर्नी, फिस्टुला, पाइल्स, दाँत, पेट, महिनावारी में अनियमितता सम्बन्धी समस्याएँ, निःसन्तान, गानोगोला, अपच, यौनरोग, बच्चेदानी समबन्धि समस्याएँ, छाला रोग, व्लडप्रेसर, हाइड्रोसील, मुत्रथैली में पथरी लगायत समस्याएँ की  शिविर में सर्व साधारण लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराये थे । नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हास्पिटलद्वारा सुगर और खून की जाँच किया गया था ।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com