Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे छात्रो व्दारा रिले अनशन जारी

 

DSC00992कैलास दास, जनकपुर, बैशाख १९ गते । पुनः परीक्षा सञ्चालन की माँग करते हुए आन्दोलित छात्रों ने तीसरे दिन भीे रिलेअनशन जारी रखा है । रिले अनशन मंगलवार से जारी है ।

जनकपुर के चौक में साधु यादव की अध्यक्षता में विद्यार्थी संघर्ष समिति ने सुबह १० बजे से ६ बजे तक मंगलवार से रिलेअनशन पर बैठे है ।  शिक्षा मन्त्रालय के सहसचिव खगराज के नेतृत्व में ३ सदस्यीय टोली धनुषा में आकार स्थलगत अध्ययन तथा अनुसन्धान के बाद परीक्षा का होने का वातारण बनने की आशा मे दो पक्षीय सम्झौता किया गया था जिसके बाद आम हड्ताल तत्काल स्थगित किया गया था ।

यह भी पढें   प्रमोद महतो: संघर्ष की माटी से संसद तक, महोत्तरी की आँखों में सजता एक नया ख़्वाब

रिले अनशन में युवा नागरिक समाज का अध्यक्ष सरोज मिश्र, समाजवादी युवा लीग के केन्द्रिय सचिव भवेश मिश्र, मधेशी विद्यार्थी फोरम नेपाल लोकतान्त्रिक के जिला सचिव पवन झा, मधेशी विद्यार्थी फोरम नेपाल के जिला अध्यक्ष किसन साह सहित के विद्यार्थीओं ने अनशन पर बैठे है । अध्यक्ष सरोज मिश्र के अनुसार यह अनशन पाँच दिनों तक चलेगा इस पर भी सरकार ने सुनवाई नही की तो हम लोग आमरण अनशन करेगें ।

यह भी पढें   मधेश की उम्मीद बने बालेन, क्या विभेद की दीवार गिरेगी ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

DSC00991धनुषा के यदुकोहा क,ख और धबौली में चेक जाँच के क्रम में प्रहरी और अभिभावक, विद्यार्थी के बीच वाद विवाद बढने के साथ ही झड्प होने पर समाजिक विषय की परीक्षा स्थगित हुइ थी । झड्प में दो विद्यार्थी सख्त घाइल हुए थे । घाइल विद्यार्थी को जनकपुर अञ्चल अस्पताल में उपचार सम्भव नही होने पर उन्हे धरान पठाया गया था । परीक्षा में करीब एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *