*””माँ”””* : किरण अटल “आत्म किरण”
*””माँ”””*
मां तू पर्वत बन जाती है
जब मेरे इरादों में बाधा आती हैं
मां तू बादल की छाया करती है
जब मेरा मन ज्वलित होता है
मां तू बरसात बन बरसती है
जब मेरी अंखियां रोती है
मां तू चंडी,काली बन आती है
जब दरिंद्रोके हाथों कुचली जाती हूं
मां तू कौन है? किया है?
अब तक ना जान सका देव भी
मै तो बस इतना समझूं… की हम बालक है
तेरी गोदी को तरसते मां
तेरी ममता की छाया पा जाय मां

किरण अटल “आत्म किरण”२०/०४/२०२३/११:२२


