Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब नेपाल को भी ‘ग्रेटर नेपाल’ का नक्सा जारी करना चाहिएः थापा

 
गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

विराटनगर, ८ जून । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री तथा सांसद् गगन थापा ने कहा है कि भारतीय संसद् में प्रस्तुत ‘अखण्ड भारत की नक्सा’ की तहर ही अब नेपाल को भी ‘ग्रेटर नेपाल’ की नक्सा बनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर नेपाल ऐसा करता है तो भारत को भी सहजतापूर्वक स्वीकार्य होना जरुरी है ।
‘अखण्ड भारत की नक्सा’ के संबंध में जो विवाद हो रहा है, उसी विषय को लेकर पत्रकारों की ओर से की गई प्रश्नों का जवाब देते हुए आज बिराटनगर स्थित विमानस्थल में महामन्त्री थापा ने कहा– ‘अगर कोई भी देश अपनी यथार्थ नक्सा अलग तरिक से बताता है और सांस्कृतिक नक्सा बनाकर अपनी विचार रखता है तो नेपाल को भी ग्रेटर नेपाल की नक्सा बनाकर इसमें चिन्तन करने की अधिकार है ।’ उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति को भारत की ओर से भी सहजतापूर्वक स्वीकार्य होना जरुरी है ।
महामन्त्री थापा ने यह भी कहा कि लिम्पियाधुरा और लिपुलेक नेपाल की भूमि है, भारत की ओर से इस को वापस होना चाहिए । उन्होंने कहा– ‘लिम्पियाधुरा लिपुलेक में नेपाल की अधिकार है, इस सच्चाई को कोई भी नहीं छीन सकता । इसके विकल्प भी नेपाल नहीं सोचेगा, सोचना भी नहीं चाहिए ।’ उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल एक भूपरिवेष्ठित देश है, बंगलादेश तक की रास्ता प्राप्त करना नेपाल की अधिकार भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *