Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजवादी मोर्चा के बारे में भट्टराई की टिप्पणी ः सभी को तो आप हमेशा धोखा नहीं दे सकते हैं

 

काठमांडू, ५ असार
पूर्व प्रधानमन्त्री एवम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बाबुराम भट्टराई ने समाजवादी मोर्चा के निमार्ण प्रति अपनी आशंका ब्यक्त की है । उन्होंने कहा कि –छलकपट से समाजवाद का निमार्ण नहीं हो सकता है इसलिए मैं मोर्चा के सत्ता का अंश नहीं बनूंगा ।
नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के नेतृत्व में मोर्चा गठन होने के बाद भट्टराई ने इस तरह की टिप्पणी की है । ‘समाजवाद संसदीय अंकगणित मिलाकर और छलकपट करके आने का उपभोग्य वस्तु नहीं है । उन्होंने कहा कि –‘ये तो उदात्त वैचारिकी के निर्देशन में उन्नत चेतना और उच्च नैतिक धरातल में मानव के लम्बे सामुहिक प्रयत्न से निर्माण होने का अति उन्नत सभ्यता का चरण है ।’
उन्होंने मोर्चा के गठन को सत्ता का बार्गेनिङ के लिए होने पर आशंका व्यक्त की है और ऐसा नहीं करने का सुझाव भी दिया है । ‘कथित समाजवादी मोर्चा को निजी सत्ता स्वार्थ के लिए भीतरी और बाहरी शक्तियों के साथ बार्गेन को हथियार बनाने का दुष्कर्म नहीं हो । अंत में उन्होंने यह भी कह दिया कि – कुछ को हमेशा और कुछ को कभी कभी आप धोखा दे सकते हैं लेकिन सभी को तो हमेशा धोखा नहीं दे सकते हैं ।

यह भी पढें   जसपा नेपाल असोज 3 (संविधान दिवस) को ‘विरोध दिवस’ के रूप में मनाएगा

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com