प्रतिनिधिसभा की आज की बैठक, तीन मन्त्रालय के बजट पर की जाएगी चर्चा
काठमांडू, ५ असार
आज प्रतिनिधि सभा की बैठक संघीय संसद भवन,नया बानेश्वर में सुबह ११ः०० बजे बुलाई गई है ।
आज की इस बैठक में विनियोजन विधेयक २०८० पर बहस जारी ही रहेगी । जिसके अनुसार आज की बैठक में सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्रालय,परराष्ट्र मन्त्रालय और ऊर्जा,जलस्रोत तथा सिचाई मन्त्रालय के बजट पर भी चर्चा की जाएगी । कल हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक में विनियोजन विधेयक २०८० अन्तर्गत संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय की चर्चा समाप्त हो गई थी ।

