गृह मन्त्रालय मोर्चा बनाने में व्यस्त है – मनीष झा
काठमांडू, ४ असार
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सांसद मनीष झा ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि गृह मन्त्रालय मोर्चा बनाने में व्यस्त है ।
सोमवार हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक में सांसद झा ने कहा कि जोखिम न्यूनीकरण में सरकार की कोई सहभागिता नहीं हुई है । साथ ही किसी तरह की कोई तैयारी भी नहीं हो रही है । उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों में कितना त्रास है ? उसी त्रास से वो मर रहे हैं । बहुत से लोग बिना उपचार के भी मर रहे हैं । कल ताप्लेजुङ में सुरेश नामक एक व्यक्ति की जान चली गई । आज पहाड़ संकट में है तो कल मधेस संकट में होगा । लेकिन इसके लिए गृह मन्त्री और उनकी तैयारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है । शायद वो अभी मोर्चा बनाने में व्यस्त हैं । दूसरी बात हमारे प्रधानमन्त्री, साथ ही और जिम्मेदार व्यक्तियों से भी जानकारी चाहिए कि क्या हो रहा है ? हमें कुछ मालुम ही नहीं है । हम भी जनप्रतिनिधि हैं हमें भी कुछ जबाब देना पड़ता है । हम किससे प्रश्न करें ? हम किससे अपेक्षा करें ? हम जबाब चाहते हैं ।

