Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधान शत्रु नेताओं के इस मोर्चा में मैं नहीं रहूँगा – झलनाथ खनाल

 

काठमांडू, ४ असार
समाजवादी मोर्चा घोषणा को लेकर एकीकृत समाजवादी के नेता झलनाथ खनाल असन्तुष्ट दिख रहे हैं । माओवादी, जनता समाजवादी पार्टी, एकीकृत समाजवादी तथा नेकपा सम्मिलित समाजवादी मोर्चा की घोषणा आज सोमवार अपरान्ह ४ बजे की जाएगी ।
इससे पहले प्रतिवद्धता पत्र को अन्तिम रुप देने के लिए चार दल के नेताओं की बैठक हुई थी ।
बालुवाटार में हुई बैठक में एकीकृत समाजवादी के नेता खनाल ने कहा कि मोर्चा के प्रधान शत्रु कौन है ? कहकर प्रश्न भी किया था । नेताओं का कहना है कि अभी मोर्चा के उद्देश्यों को तय करने के लिए और दूसरे विषयों पर बातचीत करने की भी बात कही ।
बैठक में एक नेता ने बताया कि खनाल ने स्पष्ट कह दिया है कि प्रधान शत्रु नेताओं के इस मोर्चा में मैं नहीं रहूँगा । ‘मैं आज के कार्यक्रम में भी नहीं आऊंगा यह कहकर वह चल दिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *