Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाणिज्य महादूतावास द्वारा जनकपुरधाम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। 19जून को भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा जनकपुरधाम के ऐतिहासिक तिरहुतिया गाछी में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया। इस अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के गवर्नर हरिशंकर मिश्र थे। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री तरुण कुमार ने गवर्नर को अंग बस्त्र तथा अंगबस्त्र देकर स्वागत किया।अपने उद्घाटन भाषण में बाणिज्य महादूत श्री तरुण कुमार ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में योग मनुष्य को स्वस्थ रहने का एक उत्तम साधन है।योग कीजिए और काया को निरोग बना सकते हैं। डायबिटीज,वर्ल्ड प्रेसर,तनाव जैसे वीमारी योग से भगाया जा सकता है। श्री तरुण कुमार ने कहा कि सन2014में सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21जून को विश्व योग दिवस मनाने ने मान्यता दी।विश्व के 175देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया।भारत द्वारा स्वीकृत G20 की अध्यक्षता को हाईलाइट करते हुए श्री तरुण कुमार ने कहा कि G20 बसुदैव कुटुम्बकम रहने के बारे में बताया ।जिसका अर्थ एक पृथ्वी,एक परिवार और एक भविष्य है। इस अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर में मधेश प्रदेश के वित्त मंत्री संजय यादव, बिधायक रामाशीष यादव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह,उप मेयर किशोरी साह, जनकपुरधाम बृहत्तर विकास क्षेत्र परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ, हिंदी भाषा अभियानी रमन पांडेय के अलावा पतंजलि योग के सदस्य सहित करीब एक हजार लोगों की सहभागिता थीं।

यह भी पढें   “आह नारी!” : सरोज दहिया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com