बालेन विरुद्ध अदालत जाने की सोच बना रहे सिनेमा हॉल व्यवसायी
काठमांडू, ४ असार
काठमांडू महानगरपालिका हिन्दी सिनेमा प्रदर्शन नहीं करने देने पर सिनेमा हॉल व्यवसायी अदालत जा रहे हैं । काठमांडू महानगरपालिका के भीतर के सिनेमा घर में आज से हिन्दी सिनेमा नहीं चलने देने के कारण कामपा मेयर बालेन साह के रोक लगाने पर सिनेमा घर के सञ्चालक अदालत जाने की तैयारी में जुटे हैं ।
“हम कानून व्यवसायीयों के साथ चर्चा कर रहे हैं । उनलोगों से बातचीत करने के बाद ही ये जो बालेन साह ने कदम उठाया है कि हिन्दी सिनेमा को नहीं चलने देंगे तो बालेन साह तथा काठमांडू महानगरपालिका के विरुद्ध हम अदालत जाएेंगे । सूत्रों के अनुसार सिनेमा घर क्यूएफएक्स के सञ्चालक में से किसी एक ने बताया है कि “समय की कमी अगर नहीं हुई तो हम आज ही अदालत जाएंगे ।”
संघीय सरकार ने हिन्दी सिनेमा ‘आदिपुरुष’ सेन्सर करके चलाने की अनुमति दी है ऐसी अवस्था में स्थानीय सरकार इसपर रोक लगा सकती है या नहीं ? व्यवसायी बहुत नाराज है और तरह तरह का प्रश्न पुछ रहे हैं लगातार । मेयर बालेन ने मांग की थी कि फिल्म आदिपुरुष में जो संवाद कहा गया है कि सीता भारत की बेटी हैं इसे हटा दिया जाए । इस संवाद को नेपाल के लिए हटा दिया गया है ।
लेकिन फिर भी काठमांडू महानगरपालि ने हिन्दी सिनेमा को नहीं चलने दिया ।


