Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधिसभा बैठक – आज से बजट में उठे हुए प्रश्न का जवाब मंत्री देंगे

 

काठमांडू, १० असार
आज प्रतिनिधिसभा की बैठक संघीय संसद भवन नया बानेश्वर में सुबह ११ः०० बजे बुलाई गई है । आज की बैठक में विनियोजन विधेयक २०८० अन्तर्गत उपराष्ट्रपति कार्यालय सम्बन्धी बजट के बारे में चर्चा होगी ।
आज की बैठक में सांसदों द्वारा पुछे गए प्रश्नों का जबाव मन्त्री देंगे । जिसके अनुसार गृह, वन तथा वातावरण, महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक, युवा तथा खेलकूद, शहरी विकास, उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात और सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री द्वारा विनियोजन विधेयक २०८० अन्तर्गत मन्त्रालयगत चर्चा में उठाए गए प्रश्नों का जबाव देने का कार्यक्रम है । इस बात की संघीय संसद सचिवालय ने जानकारी दी है ।
गत असार ८ गते की बैठक में विनियोजन विधेयक २०८० अन्तर्गत आज की प्रतिनिधि सभा बैठक में संस्कृति,पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन, गृह, रक्षा, प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय,राष्ट्रीय योजना आयोग के सचिवालय, राष्ट्रपति के कार्यालय के विभिन्न शीर्षकों पर चर्चा समाप्त हुई थी ।

यह भी पढें   राजेशमान सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में मामला दर्ज

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *