Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालिनी के पत्रकार मधुकर भारतीय बाणिज्य महादूत नितेश कुमार के हाथो सम्मानित

 

काठमांडू। हिमालिनी पत्रिका जनकपुरधाम के पत्रकार मिश्रीलाल मधुकर को शुक्रवार को भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार ने अपने कक्ष में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया हैं। प्रशस्ति-पत्र में उन्होंने जिक्र किया है कि कोरोना महामारी समय में समाचार की अनिश्चितता की दौर में भी उन्होंने जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग किए हैं। उन्होंने सटीक तथा समसामयिक बिषयों पर रिपोर्टिंग के लिए मिश्री लाल मधुकर को बधाई दी है ‌ मिश्रीलाल मधुकर हिमालिनी के अलावा हिन्दुस्तान दैनिक, रोजाना टाइम्स (दिल्ली), जागरूक एक्सप्रेस (बनारस), राष्ट्रीय सागर दैनिक (पटना),ए टू जेड आन लाइन,मधेश दृष्टि नेपाली में भी समाचार संप्रेषण करते हैं। पत्रकार मिश्रीलाल मधुकर को हिमालिनी परिवार की ओर से बधाई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com