Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय टैक्सी चालकों पर नेपाल से यात्री ले जाने पर प्रतिबंध

 

झूलाघाट

भारत आने वाले यात्रियों के साथ खींचतान को देखते हुए नेपाल की सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय टैक्सी चालकों पर नेपाल से यात्री ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। झूलाघाट थाना पुलिस ने भी टैक्सी संचालकों को निर्धारित स्थल पर ही टैक्सी खड़ा करने के निर्देश दिए हैं।

नेपाल के सशस्त्र बलों को भारतीय टैक्सी चालकों की ओर से नेपाल के यात्रियों के साथ खींचतान और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिल रही थी। इसे देखते हुए नेपाल पुलिस और नेपाल सशस्त्र बल ने भारतीय चालकों पर नेपाल से यात्रियों को ले जाने पर रोक लगा दी है।

यह भी पढें   मतलबी इंसान और धूल में फर्क नहीं, दोनों हवा का रुख देखकर बदलते हैं : बिमल सरार्फ

झूलाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से नेपाल से आ रहे यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार, खींचातानी करना, बाजार की शांति व्यवस्था भंग करना, टैक्सी को बाजार में आड़ा-तिरछा खड़ा करने के साथ ही दोपहिया वाहनों को अनियंत्रित होकर चलाने सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई थी।
इसके बाद व्यापार संघ की ओर से इस संबंध में झूलाघाट थाना पुलिस को ज्ञापन दिया गया था। एएसआई मनोहर लाल ने शनिवार से झूलापुल खुलने के समय सुबह छह बजे से सभी टैक्सी मालिकों और चालकों को हिदायत दी। पुलिस ने चालकों को टैक्सी बैरियर या फिर कोमल चौक के पास पार्क करने और नंबर के अनुसार संचालन करने के निर्देश दिए। नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com