Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास द्वारा “नेपाल में हिन्दी” पुस्तक का विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

 

काठमांडू, ३ भादव । भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारानेपाल– भारत साहित्य महोत्सव’ के अंतर्गत ’पुस्तक विमोचन एवं परिचर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन नेपाल–भारत पुस्तकालय में किया गया । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि, नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री गिरीशचंद्र लाल के कर–कमलों से बी.पी कोइराला फाउंडेशन के सहयोग से प्रकाशित हिंदी पुस्तक ‘किया गया । नेपाल के वरिष्ठ कवि श्री स्नेह सायमि और राजेंद्र शलभ की नेपाली से हिंदी में अनूदित काव्य संकलन ’उजाले के रंग’ तथा श्री स्नेह सायमि के नेपाली काव्य संकलन ‘चश्मा र आँखाको वार्ता’ पर परिचर्चा हुई । त्रिभुवन विश्वविद्यालय की हिंदी प्राध्यापक डॉ श्वेता दीप्ति, प्रतिष्ठित कवि श्री बिधान आचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामदयाल राकेश ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे ।

यह भी पढें   गण प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक सहित २२ लोगों ने किया रक्तदान


अपने विचार को रखते हुए डॉ श्वेता दीप्ति ने कहा कि –भाषा कभी तोड़ने का काम नहीं करती । वह हमेशा जोड़ती है । नेपाल से हिन्दी का बहुत ही पुराना रिश्ता है । नेपाल में शिक्षा का प्रसार एवं अध्ययन स्थल हिन्दी प्रदेश रहा है । यहाँ बहुत सी भाषाएं बोली जाती हैं । सभी की अपनी अपनी विशेषता है । इसलिए आवश्यकता है साथ चलने की । साथ चलने का अलग ही आनंद है ।
अपने विचारों को रखते हुए स्नेह सायमी ने भी कहा कि हिन्दी हमारे लिए नई भाषा नहीं है । उन्होंने कहा कि जनसंबंध को कभी तोड़ा नहीं जा सकता है ।
वरिष्ठ साहित्यकार रामदयाल राकेश ने ‘नेपाल में हिन्दी पुस्तक के लेखक डॉ कृष्णचन्द्र मिश्र को याद करते हुए कहा कि – आज कृष्णचन्द्र मिश्र हमारे बीच नहीं है । लेकिन वो हिन्दी के सच्चे सेवक थे । हिन्दी के प्रचार प्रसार में उन्होंने अपना अमूल्य योगदान दिया है ।

यह भी पढें   कभी–कभी अकेले भी लड़ना पड़ता है –प्रधानमंत्री बालेन

मुख्य अतिथि श्री गिरीशचंद्र लाल ने अपने संबोधन में नेपाल और भारत के सदियों पुराने संबंधों में साझी संस्कृति तथा दोनों देश की भाषाओं के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लेखक, शिक्षक, भाषाविद एवं साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति थी । कार्यक्रम का संचालन श्री सत्येंद्र दहिया ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com