इराक में ३०० से ज्यादा की जान लेने वाले बम विस्फोट में शामिल ३ को फाँसी की सजा
काठमांडू, १२ भादव
ये बात है २०१६ की जब बगदाद में एक बम विस्फोट करवाया गया था और उस बम विस्फोट में लगभग ३०० से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी । उन्ही विस्फोट करवाने वाले ३ लोगों को इराक में फांसी की सजा दी गई है ।
ये घटना २००३ में अमेरिकी नेतृत्व में हुए आक्रमण के बाद सबसे ज्यादा घातक रहा था । घटना की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह (आईएस) ने ली थी । इराक के प्रधानमन्त्री मोहम्मह शिया अल सुदानी के कार्यालय ने जिन्हें फाँसी दी जा रही है वो व्यक्ति कौन कौन हैं और उन्हें कब फांसी दी जाएगी यह जानकारी नहीं दी है । प्रधानमन्त्री ने पीडि़त परिवार को बम आक्रमण में संलग्न सभी को उचित सजा देने की जानकारी दी है ।
३ जुलाई २०१६ में इराक की राजधानी के मुख्य शिया मुस्लिम क्षेत्र कर्राडा के शपिङ सेन्टर के नजदीक ही विस्फोटक पदार्थ से भरी एक सवारी में विस्फोट किया गया था । वो रमजान का समय था । लोग अपने दैनिक उपवास तोड़ने के बाद रात के समय यहाँ जमा हुए थे । इस घटना के बाद तत्कालीन आन्तरिक मामला मन्त्री मोहम्मद गब्बन ने राजीनामा दी थी ।

