अच्छे काम करने के बाद भी माओवादी की आलोचना होती है – उपमहासचिव पुन
काठमांडू, १२ भादव
नेकपा माओवादी केन्द्र के उपमहासचिव वर्षमान पुन ने पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल नेतृत्व सरकार के बारे में कहा है कि अच्छे काम करने के बावजूद भी माओवादी की अलोचना होती है ।
माओवादी केन्द्र के उपत्यका विशेष समिति ने मंगलवार काठमांडू में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालते हुए उपमहासचिव पुन ने कहा कि और पार्टी चाहे कुछ भी कर ले उसकी आलोचना नहीं होती है लेकिन माओवादी अगर कोई अच्छा काम भी कर लें फिर भी विरोध हो जाता है ।
‘काँग्रेस,एमाले या और कोई पार्टी यदि कोई छोटा सा भी काम करते हैं तो उसकी चर्चा होती है । बड़ी गलती होने के बाद कोई प्रश्न नहीं उठाता है । लेकिन रही बात हमारी तो हम यदि कोई अच्छा काम भी करते हैं तब भी आलोचना होती है । हमारे नेता,हम और हमारे कार्यकर्ता कोई भी काम करते हैं लोगों से नकारात्मक टिप्पणी और अलोचना होती है ।
माओवादी को अभी और भी बहुत से काम करने हैं । जनता की हमसे बहुत अपेक्षा है । और हम दृढता पूर्वक जनता के पक्ष में ही काम करेंगे ।

