एशिया कप के पहले मैच में हुई पाकिस्तान की जीत
काठमांडू, १३ भादव
पाकिस्तान ने एशिया कप २०२३ का पहला मैच जीत लिया है । एशिया कप के उद्घाटन खेल में पाकिस्तान ने जीत के साथ अपनी शुरुआत की है । बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने नेपाल को २३८ रनों के बड़े अंतर से हराया । यह रनों के मामले में पाकिस्तान की वनडे में तीसरी सबसे बड़ी जीत है । कप्तान बाबर और इफ्तिखार अहमद की शतकीय पारियों और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए १३१ गेंद में २१४ रन की साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने ७ विकेट पर ३४२ रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया । दोनों देशों के बीच यह पहला वनडे मैच है और पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने नेपाल के गेंदबाजों की अनुभवहीनता का पूरा फायदा उठाया । नेपाल की पारी सिर्फ १०४ रनों पर सिमट गई ।

