Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू तथा ललितपुर के इन जगहों पर होगी आज बत्ती गुल

 

काठमांडू, १६ भादव
काठमांडू तथा ललितपुर के कुछ जगहों पर आज बिजली नहीं रहेगी । प्राधिकरण के अनुसार आज साढ़े आठ घण्टें तक विधुत आपूर्ति बंद की जाएगी । लप्सीफेदी तथा चाँगुनारायण सबस्टेसन निर्माण आयोजना ने टेकु सबस्टेसन के स्तरोन्नति कर टेकु–स्युचाटार ६६ केभी लाइन १३२ के भीमा चार्ज करने का काम कर रही है । इसलिए रत्नपार्क सहित वितरण केन्द्र से होने वाले विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।
प्राधिकरण के अनुसार रत्नपार्क, कुलेश्वर, पुल्चोक तथा लगनखेल वितरण केन्द्र के अन्तर्गत पड़ने वाले फिडर में सुबह १० बजे से लेकर शाम साढ़े ६ बजे तक विद्युत् आपूर्ति बंद रहेगी । निर्धारित समय से पहले ही काम खत्म करके तत्काल ही विद्युत् आपूर्ति करने के बारे में प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *