Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में पर्यटन क्षेत्र में बरसेंगी ढाई करोड़ नौकरियां

 

युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की कोशिशों में जुटी सरकार अब हर क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने के साथ-साथ इसका खाका तैयार करने में जुट गई है। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 10 करोड़ रोजगार के अवसर बनाने के बाद अब पर्यटन क्षेत्र में रोजगार का रास्ता तैयार किया जा रहा है। इसके तहत अगले पांच साल में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पर्यटन उद्योग में करीब ढाई करोड़ रोजगार का सृजन किया जाएगा।

मंत्रालय अगले पांच साल में पर्यटकों की संख्या और सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी मुहैया कराने की तैयारी भी कर रहा है। इस बाबत मंत्रालय ने पंचवर्षीय योजना में 21,500 करोड़ रुपये की जरूरत बताई है, जोकि पिछली पंचवर्षीय योजना की तुलना में चार गुना से अधिक है।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन : मतदान का समय फिर से आगे बढ़ा

भारत में पर्यटन विकास के सामने चुनौतियां
गौरतलब है कि इससे पहले श्रम मंत्रालय आईटीआई और कौशल विकास योजनाओं के जरिए करोड़ों रोजगार के अवसर लाने की बात पहले ही कह चुका है। जबकि कुछ दिन पहले सरकार ने नई मैन्यूफैक्चरिंग नीति के जरिए एक दशक में 10 करोड़ रोजगार के अवसर लाने की घोषणा की थी। पर्यटन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में पर्यटन विकास के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। इनमें होटल, सड़क, परिवहन, बीच मार्ग में मुहैया होने वाली सुविधाएं और सुविधा केंद्र का निर्माण शामिल हैं।

यह भी पढें   अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने गुरुवार को नेपाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया

दुरुस्त करने के ‌लिए बड़ी रकम की जरूरत
वहीं, दूसरी ओर कार्यकुशल कर्मचारी, प्रशिक्षित गाइडों की उपलब्धता भी पर्यटकों के रुझान के लिए जरूरी है। भारत इस मामले काफी नीचे पायदान पर है। इसे दुरुस्त करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत है। मंत्रालय का मानना है कि अगर इन सुविधाओं को बहाल की जाए तो 2016 में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 64,889 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,34,383 करोड़ रुपये हो जाएगी।

यह भी पढें   सीपीएन-यूएमएल उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल की गिरफ्तारी पर केपी शर्मा ओली की तीखी प्रतिक्रिया

अमर उजाला ब्यूरो

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *