Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर के बनसखण्डी महादेव मंदिर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव

 

माला मिश्रा, वरीय संवाददाता हिमालिनी कोशी प्रदेश नेपाल । बनस्खण्डी महादेव मंदिर विराटनगर में सोमवार 11 सितम्बर को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव मनाया जाएगा। मैथिली सेवा समिति विराटनगर के तत्त्वावधान में 2014 से लगातार मनाया जा रहा सवा लाख शिवलिंग पूजनोत्सव में इस बार भी कुल 11 मैथिल पंडित मिलकर इस महायज्ञ को पूरा करेंगे। स्थानीय महिलाओं की सहभागिता से पार्थिव शिवलिंग तैयार किया जाता है तथा एक मुख्य आचार्य के नेतृत्व में मिथिला के विधि विधान से यह यज्ञ सम्पन्न किया जाता है। इस पूजनोत्सव में यजमानों के द्वारा सन्ध्या बन्धन के साथ पंचदेवों की पूजा-अर्चना करके सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजा करने का संकल्प लेकर यज्ञ निष्पादित किया जाता है। पुनः रुद्राभिषेक करके हवन आरती पूर्ण की जाती है। हजारों भक्त श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति भाव से महादेव को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। सम्पूर्ण पूजा अवधि में दुर्गा सप्तशती का सस्वर पाठ किया जाता है। इस बार आचार्य के रूप में पंडित विकास झा वेदाचार्य व सहायक पंडितों के रूप में चन्दन झा के साथ अन्य दो पंडित और रहेंगे, जबकि यजमानों के तौर पर पंडित प्रताप नारायण मिश्र मुख्य यजमान होंगे, अन्य 10 लोगों में समिति के विभिन्न सदस्यों की सहभागिता होगी। जनकल्याण निमित्त यह पूजनोत्सव विराटनगर में आयोजित होनेवाली एक विशिष्ट स्थान रखती है। समापन पर सवा लाख दीपों का प्रज्वलन, 9 कुमारी कन्या पूजन तथा प्रसाद वितरण किया जाता है। इस यज्ञ आयोजन समिति के संयोजक मनोज मिश्र ने यह जानकारी देते हुए सभी लोगों से पूजनोत्सव में दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com