पर्यावरण की रक्षा तथा योग शिक्षा का संदेश लेकर 45हजार की यात्रा पूरी कर जनकपुरधाम पहुंचे
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।भारत के 20राज्यों से 45हजार साइकिल से यात्रा कर मेहूल लखानी रविवार को जनकपुरधाम पहुंचे। मेहुल लखानी को हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल के विभाग प्रमुख तथापशुपति शिक्षा मंदिर जनकपुरधाम के व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने माला लगाकर तथा नेपाल के राष्ट्रीय झंडा के साथ स्वागत किया। मौके पर प्रदीप शर्मा, अरविंद जी,गोपी नाथ साह, चंदन दूधे, परमेश्वर साह, शंभू प्रेमी, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के वरीय उपाध्यक्ष मनीष रमण साह सहित कई लोग उपस्थित थे।पवन ठाकुर ने उन्हें राह ख़र्च के लिए 2100रुपये दिए। मध्य प्रदेश निवासी मेहूल लखानी अर्थ शास्त्र में स्नातकोत्तर है तथा विद्या भारती शिक्षण संस्थान में प्राचार्य भी है।21जून 2021को विश्व योग दिवस के दिवस पर मध्यप्रदेश के नर्मदा जिला से साइकिल से यात्रा प्रारम्भ की है।अभी तक वे मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,गोवा, राजस्थान , बिहार सहित पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा भूटान का भी साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। भारत के गृह मंत्री अमित साह,कईकैविनट मंत्री सहित कई मुख्यमंत्री, गवर्नर उनको सम्मानित कर चुके हैं।अपने यात्रा के दौरान वे की योग शिविर लगवा चुके हैं। प्रकृति की रक्षा,योग शिक्षा, आयुर्वेद शिक्षा को आगे बढाना उनका मुख्य उद्देश्य हैं। जनकपुरधाम आने पर उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम के नेपाल में आने के बाद ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार के बीच में हूं। जनकपुरधाम के जानकी मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरों का दर्शन के पश्चात रात्रि विश्राम केशव धाममें करेंगे। सोमवार को मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव तथा गवर्नर हरि शंकर मिश्र से मिलने का कार्यक्रम है।


