Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“कमला बचाउ अभियान” टीम ने भारतीय बाणिज्यदूत श्री नितेश कुमार को की विदाई।

 

कमला बचाउ अभियान की टीम ने भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्यदूत श्री नितेश कुमार को मिथिला चादर,पाग से स्वागत कर दी विदाई।
भारत नेपाल सीमा खुबसूरत शहर बिरगंज से बिदेश मन्त्रालय दिल्ली स्थानांतरण होने पर नेपाल के जल प्रहरी कहे जाने वाले कमला बचाउ आभियान के संयोजक विक्रम यादव ने विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कमाना की साथ ही बिरगंज में बिताए 3 वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण हमेशा ताल मेल बनाकर रखी और गलत गतिविधियों पर अंकुश लगाने का काम किया। विक्रम यादव ने बाणिज्यदुत को सॉल और मनमोहक तस्वीर भेंट की। नितेश कुमार ने भी विक्रम यादव व उनके पूरे टीम के कार्यों को सराहा जो लगातार कमला नदी और प्रकृति को बचाने के दोनों ही देश में जागरूकता फैलाने का काम कर रहें हैं।बाणिज्यदुत ने कहा अपने आप में बहुत बड़ी बात है नदियों को बचाने और बाढ़ सुखाड से बचने के लिए लोगों के बीच जन जागृति फैलाना।
मौके पर कमला बचाऊ अभियान से कमला अभियानी बरिस्ठ पत्रकार मिश्रीलाल मधुकर, मीडिया काउंसिल मधेश प्रदेश के सदस्य पत्रकार अर्जुन मंडल, और कैयो समाजसेवी ने विदाई में भाग लिया।

यह भी पढें   इस बार 🎪 धनतेरस 6 नवंबर शुक्रवार को और 🪔🪔दीपोत्सव दीपावली 🪔🪔 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा!!

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com