Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार दिवसीय आध्यात्मिक तथा कृषि भ्रमण संपन्न

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। साइट नेपाल तथा जननी डेयरी के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय आध्यात्मिक तथा कृषि भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ।साइट नेपाल के अध्यक्ष श्री अमित साह के नेतृत्व में शनिवार को378 सीमांत किसान का जत्था देवघर, बासुकीनाथ में पूजा अर्चना की लौटते समय में सिमरियामें स्नान के बाद सभी मंगलवार कोकिसान मधुबनी जिला के बसैठ चानपुरा स्थिति कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचे। कृषि विज्ञान केन्द्र में नेपाल से आए सभी किसानों नेकृषि फार्म का अवलोकन किए। तत्पश्चात कृषि विज्ञान केन्द्र बसैठ चानपुरा के कृषि बैज्ञानिकों ने सभी किसानों को मोटे अनाज की खेती तथा इस अनाज के फायदे के बारे में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि मरूआ,कोदो,चीना,राम दाना,बाजरा आदि मोटे अनाज में फाइबर तथा प्रोटीन की मात्रा अधिक होता है।यह अनाज डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थाइराइड जैसे बीमारियों में काफी फायदेमंद है।साइट नेपाल के अध्यक्ष अमित कुमार साह ने साइट नेपाल के उद्देश्य, जैविक खेती,दूग्ध उत्पादन तथा मोटे अनाज की खेती के बारे में विचार रखें। अशोक कुमार चौधरी ने नेपाल से आए साइट नेपाल के अध्यक्ष अमित शाह सहित सभी किसानों को स्वागत किए। ईश्वर चौधरी,पवन कुमार, साइट नेपाल के सलाहकार मिश्रीलाल मधुकर, भारतीय जनता पार्टी मधुबनी जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने भी विचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *