Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय बाणिज्य महादूत नितेश कुमार को जनकपुरधाम में विदाई स्वागत किया गया

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत नितेश कुमार को जनकपुरधाम में विभिन्न संग संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया। सोमवार को जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी, बरीय उपाध्यक्ष मनीष रमण साह,उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह, महासचिव मनोज कुमार साह, सचिव फूलदेव पंडित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।इसी तरह मंगलवार को सीताशरण होटल में मोदी विचार मंच नेपाल, गोविंद सेवा समिति वेला द्वारा भी मिथिला के पाग,चादर , धार्मिक पुस्तकें देकर स्वागत किया गया। मौके पर वार्ड 23के वार्डाध्यक्ष राघवेंद्र साह, कैंसर रोग विशेषज्ञ होम्योपैथी चिकित्सक डा.उपेन्द्र साह,साइट नेपाल के अध्यक्ष अमित शाह, कमला अभियानी बिक्रम यादव, जनक नंदिनी एफ.एम.के अध्यक्ष अर्जुन मंडल, प्रा. रमेश कुमार साह,जसपा के नेता राम चंद्र पंजियार , पत्रकार श्री नारायण साह भी मौजूद थे। बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार का बीरगंज से स्थानान्तरण नयी दिल्ली विदेश मंत्रालय हो गया है।उनके जगह देवी सिंह मीणा बाणिज्य महादूत नियुक्त किए गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com