Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दलित महिला संघ फेडो नेपाल की साधारण सभा सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में दलित महिला संघ फेडो नेपाल की १६ वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न हुआ है । दलित महिला संघ फेडो नेपाल बाँके जिला अध्यक्ष निर्मला सुनार के अध्यक्षता में, जिला समन्वय समिति बाँके उपाध्यक्ष सीता कार्की के प्रमख आतिथ्य में सम्पन्न १६ वीं वार्षिक साधारण सभा में दलित महिला संघ फेडो नेपाल बाँके के सचिव एकता नेपाली ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत की थी और दलित महिला संघ फेडो नेपाल बाँके के कोषाध्यक्ष ज्ञानु स्वर्णकार ने वह साधारण सभा में आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की थी ।

यह भी पढें   दोहरी नागरिकता प्रकरण में एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दलित महिला संघ फेडो नेपाल बाँके के लेखापाल प्रतिभा गुर्ताल की अनुसार वह साधारण सभा कार्यक्रम में संघ के सदस्य टीका कुमारी बिक ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त की थी । बिशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग लुम्बिनी प्रदेश नेपालगन्ज प्रमुख द्वारिका अधिकारी, खजुरा गावँपालिका उपाध्यक्ष मन्जु मल्ल, जानकी गावँपालिका उपाध्यक्ष रामप्यारी यादव, डुडुवा गावँपालिका कार्यपालिका सदस्य लीला सुनार, बैजनाथ गावँपालिका कार्यपालिका सदस्य कृष्ण बिक, गैर सरकारी संस्था महासंघ नेपाल बाँके सदस्य रमेश सिटौला, महिला तथा बालबालिका शाखा अधिकृत आशा कार्की, कार्यपालिका जिला समन्वय समिति बाँके सदस्य रेवती परियार, संघका सल्लाहकार रुपा गहतराज के आतिथ्यि में वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न हुआ था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 13 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

वह साधारण सभा कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि, बिशिष्ट अतिथि, अतिथि लगायत लोगों ने दलित महिला संघ फेडो नेपाल की १६ वीं वार्षिक साधारण सभा की शुभकामना मन्तव्य व्यक्त करते हुये अपनी अपनी विचार व्यक्त किया था ।  दलित महिला संघ फेडो नेपाल बाँकेद्वारा बिभिन्न पालिका में रहा समूह के संयोजक, सदस्य, संघ के कार्यक्रम संयोजक दिलिसा गौतम, लेखापाल प्रतिभा गुर्ताल, सामाजिक परिचालिकों में सोनूसिंह बिक, सर्वेश कुमार सोनखर, तारा सुनार, जनप्रतिनिधि, अगुवा, महिला अभियन्ता, संघ के पदाधिकारी, कर्मचारियों लगायत ६० से अधिक लोगों की उपस्थित रही थी ।

यह भी पढें   अर्थमंत्री का दावा...प्रधानमंत्री और मुझ पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी और हमला किया जा रहा है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *